PRGI NO. MPBIL/26/A4768

आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया मां ताप्ती का जन्मोत्सव, उमड़ा भक्तों का सैलाब

आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया मां ताप्ती का जन्मोत्सव, उमड़ा भक्तों का सैलाब

महाराष्ट्र सहित कई क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, 108 मीटर चुनरी अर्पित कर हुआ पंचामृत अभिषेक और कन्या पूजन

बैतूल द ग्लोबल लेंस
बैतूल जिले में हर वर्ष की तरह इस बार भी सूर्यपुत्री मां ताप्ती का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आषाढ़ शुक्ल सप्तमी (20 जुलाई 2026) को सुबह से ही मध्यप्रदेश और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुलतापी क्षेत्र पहुंचने लगे। दिनभर धार्मिक आयोजन, पूजा-अर्चना और भक्ति का माहौल बना रहा।ग्राम पंचायत केरपानी के ग्राम ठेस्का स्थित शिवधाम बारहलिंग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां ताप्ती जागृति समिति, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और जल) से मां ताप्ती का विधि-विधान से अभिषेक किया गया।समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, एसडीओपी भैंसदेही, थाना प्रभारी झल्लार, तहसीलदार सहित पुलिस, राजस्व विभाग और होमगार्ड के अधिकारियों को क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की जानकारी दी। आयोजन के दौरान सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम भी किए गए।इस अवसर पर गुजरात के सूरत से अखिल भारतीय जीन माता सेवा संघ द्वारा 108 मीटर लंबी चुनरी मां ताप्ती को अर्पित की गई। इसके साथ ही सुहागिन महिलाओं को साड़ियां एवं सुहाग सामग्री वितरित की गई, जबकि नौ देव कन्याओं का पूजन कर उन्हें वस्त्र और प्रसादी भोजन भेंट किया गया।गौरतलब है कि मां ताप्ती विश्व की उन चुनिंदा नदियों में शामिल हैं, जो अपने उद्गम जिले बैतूल में ही लगभग 250 किलोमीटर का लंबा सफर तय करती हैं। ताप्ती नदी की कुल लंबाई करीब 750 किलोमीटर है और यह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा गुजरात से होकर बहती है। बैतूल जिले के मुलताई, बैतूल और भैंसदेही क्षेत्र से इसका गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव है।करीब दो दशकों से मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा यह जन्मोत्सव अब पूरे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख धार्मिक आयोजन बन चुका है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें