PRGI NO. MPBIL/26/A4768

जमीन के सवाल पर सियासत गरम सारनी में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने निकली युवक कांग्रेस,पुलिस ने किया नाकाम

जमीन के सवाल पर सियासत गरम सारनी में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने निकली युवक कांग्रेस,पुलिस ने किया नाकाम

253 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों पर प्रदेशभर में बवाल,जयस्तंभ चौक पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सारनी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और उनके परिजनों पर वर्ष 2021 से 2025 के बीच कथित रूप से 253 एकड़ जमीन खरीदने के आरोपों को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है।इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस ने सारनी के जयस्तंभ चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस प्रशासन की सतर्कता और मौके पर तैनात फायर ब्रिगेड के कारण प्रदर्शनकारी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। लगभग एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।प्रदर्शन के बाद युवक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओपी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश ऐरोलू,सारनी ब्लॉक युवक कांग्रेस एवं ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदेश सचिव योगेश ऐरोलू ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक खोजी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्ष 2023 में 168 एकड़ और वर्ष 2021 से 2025 के बीच कुल 253 एकड़ भूमि मुख्यमंत्री और उनके परिजनों से जुड़ी संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से 137 प्लॉट खरीदे गए हैं।युवक कांग्रेस ने मोहन प्रॉपर्टी डीलर शीर्षक वाले पोस्टर जारी कर कांग्रेस कार्यालय से जयस्तंभ चौक तक आम नागरिकों में उनका वितरण किया और लोगों को कथित जमीन घोटाले की जानकारी देने का प्रयास किया।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में शासकीय भूमि आवंटन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इसकी उच्चस्तरीय जांच होना आवश्यक है।ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले ने कहा कि यदि प्रभावशाली लोगों को नियमों के विपरीत सरकारी जमीन आवंटित की गई है तो यह प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है और इससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि पूरे मामले से आम नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती,भूषण कांति,नरेंद्र वाडीवा,हेमंत धोटे,किरण झाड़बड़े,रोहन रघुवंशी,मिलिंद थोराट, सुनील भलावी,प्रकाश मालवीय,वर्षा पवार,संदीप मस्की,आसिफ अंसारी, गोविंद ऐरोलू,धर्मेंद्र यादव, आयुष सिंह,सोहेब खान, अक्षय,दीपक और राहुल सनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें