बढ़ते अपराध और जान माल की सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए व्यवसायी
शिव शक्ति पेट्रोल पंप की घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग करपुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

बैतूल। रविवार रात्रि में पेट्रोल पंप व्यवसायी जैमिन पटेल के शिव शक्ति पेट्रोल पंप अखतवाडा खेड़ी में हुई मारपीट की घटना पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड्स के तत्वाधान में सोमवार दोपहर एक बजे जिले के समस्त व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को शहर में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने और व्यवसायियों एवं आम नागरिकों की जान माल की सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।कैट के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने बताया कि खेड़ी पेट्रोल पंप की घटना में पंप संचालक जैमिन पटेल द्वारा पुलिस थाने में नामजद F.I.R. दर्ज कराई गई है जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिले में इन दिनों
व्यवसाइयों को धमकी देकर हमला करने की घटना बढ़ती जा रही हैं। बीती रात उक्त पेट्रोल पंप पर जिस तरह दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर तोडफोड की है उससे पता चलता है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज जरूर किया है किंतु जब तक अपराधियों को गिरफ्तार करके उन पर गैंगस्टर एक्ट, एनएसए और उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन नहीं होगा तब तक उनमें अपराध के प्रति भय भी व्याप्त नहीं होगा। इसके पूर्व में भी शहर में कई बार चोरी, डकैती हुई है किंतु पुलिस विभाग द्वारा आज तक किसी भी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे व्यापारी वर्ग में बेहद आक्रोश और भय कायम है।यदि 48 घंटे में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापारियों को कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।ज्ञापन सौंपते समय कैट के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव, सचिव दीपक खुराना, उपाध्यक्ष आलोक मालवीय, कोषाध्यक्ष मनोज मेहता, योगी खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र काबरा, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के राजेश आहूजा, राजू अग्रवाल, राकेश शर्मा, विवेक मालवीय, जैमिन पटेल, अमित सपरा,कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन के संजय पगारिया, राजेश मदान, विवेक जैन, पदम सुराना, मुकेश गुप्ता, अनाज तिलहन संघ के अतुल शाह, उद्योग संघ के अध्यक्ष ब्रज आशीष पांडे, सचिव पीयूष तिवारी, अंबेश बलवापुरी, बैतूल जनरल एवं किराना संघ के अध्यक्ष गजानंद मोटवानी, धर्मेंद्र मेहता, टूटू भार्गव, धीरज हिरानी, बबन आहूजा, जिला औषधि संघ के दीपक सलूजा, सराफा एसोसिएशन के उशभ गोठी, लोकेश पगारिया, अतीत पंवार, अतीत अग्रवाल, लट्टू अग्रवाल, कुशकुंज अरोरा, बलराम मालवीय, प्रतीक शाह सहित अन्य कई गणमान्य व्यापारी, समाजसेवी एवं पत्रकार बंधु मौजूद थे।











