PRGI NO. MPBIL/26/A4768

NEET विवाद पर सारनी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद सीवर टैंक का पानी फेंकने का आरोप,थाने का घेराव

NEET विवाद पर सारनी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,पुतला दहन के बाद सीवर टैंक का पानी फेंकने का आरोप,थाने का घेराव

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर महिलाओं ने संभाला मोर्चा,अग्निशमन वाहन पर गंभीर आरोप पुलिस से निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग

सारनी। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को सारनी के जयस्तंभ चौक राजनीतिक विरोध का केंद्र बन गया।कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता डहरिया के नेतृत्व में महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है।उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवालों और मानसिक तनाव के कारण कई छात्रों ने आत्महत्या जैसे दुखद कदम उठाए हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना चाहिए।प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।इसी दौरान विवाद उस समय गहरा गया जब कांग्रेस के युवा नेता विक्की सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद सारनी के अग्निशमन वाहन से प्रदर्शनकारियों पर सीवर टैंक का पानी फेंका गया। उनका कहना है कि इससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और सभी ने सारनी थाने पहुंचकर थाना परिसर का घेराव किया तथा संबंधित फायर वाहन कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यदि प्रदर्शनकारियों पर वास्तव में सीवर टैंक का पानी डाला गया है तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन और अमानवीय कृत्य है। वहीं यह मामला अब जांच का विषय बन गया है कि अग्निशमन वाहन में उपयोग किया गया पानी वास्तव में सीवर टैंक का था या सामान्य पानी। इस संबंध में प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संगीता डहरिया, माया वर्मा,वर्षा पवार, अनीता बेलवंशी,रेखा भलावी,नथुनिया वर्मा, शोभा दत्ता,सविता मरकाम,ममता साहू, मुमताज शेख,मुन्नी बिहारे, कल्पना,बेबी नागले, कल्पना मांडवे,दीप्ति,संजू बाई,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नेहरू सिंह राजपूत, मोहम्मद इलियास,भूषण कांतिकिशोर चौहान, विक्की सिंह,पंचू खान, सुनील भलावी,संदीप मस्की,गौतम नागले, मिलिंद थोराट,प्रकाश मालवीय,नितिन राजपूत, कुणाल डहरिया,सोनू सोनी,विष्णु भारती,करण झरबड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें