PRGI NO. MPBIL/26/A4768

कोयलांचल का उभरता युवा चेहरा रोहन ठाकुर को मिली एनएसयूआई की बड़ी जिम्मेदारी

कोयलांचल का उभरता युवा चेहरा रोहन ठाकुर को मिली एनएसयूआई की बड़ी जिम्मेदारी

महज तीन वर्षों के राजनीतिक सफर में बने जिला अध्यक्ष,प्रभावशाली वक्तृत्व और सक्रिय संगठन क्षमता का मिला सम्मान

सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा की धरती प्रतिभाओं और संघर्षशील युवाओं की पहचान रही है। इसी मिट्टी से निकले युवा रोहन ठाकुर ने अपने समर्पण,मेहनत और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक-14, प्रेम नगर निवासी रोहन ठाकुर को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का बैतूल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार,राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की सहमति एवं स्वीकृति से की गई है।रोहन ठाकुर ने वर्ष 2023 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। सीमित समय में उन्होंने छात्र हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी मेहनत,अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।रोहन ठाकुर की पहचान एक प्रभावशाली वक्ता और कुशल मंच संचालक के रूप में भी है।उनके भाषणों में तथ्य,स्पष्टता और ऊर्जा का समन्वय दिखाई देता है, जिससे वे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। कई वरिष्ठ नेता भी उनके आत्मविश्वास,संवाद शैली और संगठनात्मक कौशल की सराहना करते हैं।जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।नियुक्ति की घोषणा के बाद दिनभर उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने विश्वास जताया कि रोहन ठाकुर छात्र हितों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।रोहन ठाकुर की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।यह संदेश भी देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति,निरंतर परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर कम समय में भी बड़ी जिम्मेदारियां प्राप्त की जा सकती हैं।कोयलांचल का यह युवा चेहरा भविष्य में छात्र राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने की ओर अग्रसर है।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें