PRGI NO. MPBIL/26/A4768

जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, 150 से अधिक आवेदन पहुंचे

मौके पर 45 मामलों का हुआ समाधान,लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी

सारनी।आम लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शोभापुर के जैरी चौक पर सुबह 10:30 बजे से शिविर लगाया गया,जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर पहुंचे।शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,पार्षद रेखा मायवाड़,मनोज डेहरिया,आनंद पिंटिश नागले,रेखा भलावी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के.मेश्राम और उपयंत्री कमलेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।शिविर में लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कई पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया गया। इस दौरान नल कनेक्शन,नो-ड्यूज प्रमाण पत्र,हैंडपंप सुधार,संबल योजना,कर्मकार मंडल पंजीयन,दिव्यांगजन सहायता,वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के.मेश्राम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें से 45 मामलों का मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की गई।नगर पालिका के इस जनकल्याण शिविर से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर कई योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिलने से काफी सहूलियत मिली। प्रशासन का कहना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें