PRGI NO. MPBIL/26/A4768

SAFE CLICK–2.0 अभियान में जनजागरूकता की मिसाल,साइबर सुरक्षा के प्रहरी हुए सम्मानित

SAFE CLICK–2.0 अभियान में जनजागरूकता की मिसाल,साइबर सुरक्षा के प्रहरी हुए सम्मानित

सोशल मीडिया से लेकर पत्रकारिता तक… जिन्होंने जगाई डिजिटल सुरक्षा की अलख,पुलिस ने किया सम्मानित

बैतूल,द ग्लोबल लेंस,मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित SAFE CLICK–2.0 साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने वाले समाज के विभिन्न वर्गों का रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम,बैतूल में सम्मान किया गया। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्कूली विद्यार्थियों,चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स,डिजिटल वॉलंटियर्स,मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य सहयोगियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाया जा सकता है।उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही।सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह एवं उनकी टीम को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वीडियो क्रिएटर सागर उइके,रंजीत मर्सकोले एवं उमेश काकोड़िया को भी उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी ने अभियान के दौरान साइबर ठगी से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे विषयों पर प्रभावी वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम,डीएसपी (अजाक) शैफा हाशमी,रक्षित निरीक्षक दिनेश मार्सकोले,सूबेदार नवीन सोनकर,साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अश्विनी चौधरी सहित साइबर सेल की पूरी टीम मौजूद रही।
सम्मान समारोह ने यह संदेश दिया कि जब पुलिस, मीडिया,युवा और समाज मिलकर जनहित के लिए कार्य करते हैं,तो जागरूकता का दायरा कई गुना बढ़ जाता है। SAFE CLICK–2.0 अभियान इसी साझेदारी का सफल उदाहरण बनकर सामने आया है,जिसने हजारों लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें